हाल ही में हैदराबाद और आरसीबी के बीच मुकाबले में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच अनबन देखने को मिली थी. देखते ही देखते ये मुद्दा तूल पकड़ गया और विराट के फैंस हमेशा की तरह आक्रामक अंदाज में दिखे. ट्रेविस हेड की पत्नी ने इसपर आवाज उठाई और अब पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा का माथा ठनक गया है.