रायसेन जिला अस्पताल में पहली बार दूरबीन से बच्चेदानी ऑपरेशन:इंट्रा-कॉर्पोरियल सूचरिंग तकनीक से जटिल सर्जरी सफल, महिला को मिली नई जिंदगी

रायसेन जिला अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के स्त्री रोग विभाग ने शनिवार शाम को जिले में पहली बार दूरबीन पद्धति (लेप्रोस्कोपी) से बच्चेदानी निकालने का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। इस सर्जरी में पहली बार "इंट्रा-कॉर्पोरियल सूचरिंग" तकनीक का भी उपयोग किया गया। ग्राम बांछोर निवासी 50 वर्षीय रजनी को 19 मई को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह पिछले तीन वर्षों से अत्यधिक मासिक रक्तस्राव की समस्या से पीड़ित थीं। पिछले 15 दिनों से लगातार ब्लीडिंग के क