सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के अहिवरनपुर गांव में बुधवार देर रात पारिवारिक विवाद के चलते खूनी संघर्ष हुआ। एक भाई ने अपने ही भाई और भतीजी को गोली मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, अहिवरनपुर निवासी इंद्रेश्वर सिंह (52) ने बताया कि उनके भाई राजेश्वर सिंह (54) ने घर में एक गैर महिला को रखा हुआ था। परिवार के सदस्य लगातार इसका विरोध कर रहे थे। बुधवार, 27 मई की रात करीब 11 बजे इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आर