यात्रियों की सुविधा के लिए कल से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें:प्रयागराज-गांधीधाम और सूबेदारगंज- वलसाड गाड़ियां चलेंगी, जानिए किन स्टेशनों पर होगा ठहराव

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा कल यानी 30 मई से स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (SDRM) सौरभ जैन ने बताया कि 30 मई से प्रयागराज-गांधीधाम और सूबेदारगंज-वलसाड के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। प्रयागराज-गांधीधाम साप्ताहिक ट्रेन 14-14 व सूबेदारगंज-वलसाड दोनों ओर से 7-7 फेरे करेगी। गाड़ी संख्या 04111 प्रयागराज से हर शनिवार व मंगलवार को शाम 4.15 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर बाद 3:30 बजे गांधीधाम पहुंचेगी। व