मेरठ-बदायूं हाईवे पर हादसा - बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार पलटी, तीन दोस्तों की मौत एक घायल, वृंदावन जा रहे थे चारो दोस्त बुलंदशहर। बुलंदशहर में बुधवार देर रात करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार कार छपरावत न्यू कट के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। कई पलटी खाती हुई हाईवे किनारे झाड़ियों में जा गिरी। इस भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब चारों दोस्त ब्रेजा कार से वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षत