नई दिल्ली. 'छतरी ना खोल बरसात में' बॉलीवुड के 90 के दशक के एवरग्रीन गानों में से एक है. यह सुपरहिट गाना साल 1993 में आई एक्शन-ड्रामा फिल्म गोपी किशन का है, जिसमें सुनील शेट्टी और शिल्पा शिरोडकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म में सुनील शेट्टी का डबल रोल था और इस गाने में उनकी और शिल्पा शिरोडकर की केमिस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. इस गाने को कुमार सानू और अलका याग्निक ने अपनी बेहतरीन आवाजों से सजाया था, जबकि इसका संगीत मशहूर संगीतकार जोड़ी आनंद-मिलिंद ने दिया था. गाने के बोल समीर के थे.