पंजाब: भीषण गर्मी को देखते हुए सरकारी दफ्तरों और स्कूलों के समय में बदलाव, कर्मचारियों-छात्रों को मिलेगी राहत

चंडीगढ़, 25 मई (आईएएनएस)। रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है। सरकार के नए आदेश के तहत आज से सभी सरकारी दफ्तर और कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगी। यह फैसला लोगों को हीटवेव से राहत देने और बिजली की खपत कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।