लखनऊ में अरोमा मिशन पर कार्यशाला आयोजित:एनपीसी और सीमैप ने भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया

लखनऊ में राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (एनपीसी) और सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीएसआईआर-सीमैप) ने एक हितधारक परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में 'सीएसआईआर-अरोमा मिशन' के प्रभाव और भविष्य की रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सीमैप के सुगंध संदेश सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें वैज्ञानिक, किसान, उद्योग प्रतिनिधि और अधिकारी शामिल थे। कार्यशाला का शुभारंभ पंजीकरण और स्वागत सत्र के साथ हुआ। अगले चरण को अधिक प्रभावी बनान