दिव्यांका त्रिपाठी के घर आए 'करण-अर्जुन', सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी जुड़वां बच्चों की खुशखबरी

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। टेलीविजन की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के घर पर एक साथ दोहरी खुशियों ने दस्तक दी है। अभिनेत्री ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिसकी खबर आते ही उनके चाहनेवालों की बधाईयों का ताता लग गया।