इबोला को लेकर केंद्र की चेतावनी, कांगो-युगांडा यात्रा से बचने की सलाह

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने इबोला संक्रमण को लेकर देशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण परामर्श जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सिफारिशों के आधार पर नागरिकों से अपील की है कि वे कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान की गैर-जरूरी यात्रा से फिलहाल बचें। यह सलाह उन क्षेत्रों में इबोला वायरस के नए मामलों और संभावित जोखिम को देखते हुए जारी की गई है। सरकारी परामर्श में कहा गया है कि इन देशों और उनकी सीमाओं से लगे क्षेत्रों में संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है, इसलिए वहां यात्र