हार्ट पेशेंट का होगा परमानेंट इलाज? वैज्ञानिकों ने लैब में तैयार किया इंसान का 'असली' पेसमेकर, खुद-ब-खुद धड़क रहा है दिल!

Heart Disease: दिल के मरीजों के लिए मेडिकल साइंस की दुनिया से एक ऐसी खबर आई है, जो भविष्य में हार्ट के इलाज का पूरा तरीका बदल देगी. चीनी वैज्ञानिकों ने पहली बार लैब के भीतर इंसानी स्टेम सेल्स की मदद से एक पेसमेकर तैयार कर लिया है. कमाल की बात यह है कि लैब में बना यह छोटा सा अंग बिल्कुल असली दिल की तरह खुद-ब-खुद धड़क रहा है.