एलपीजी से मिलेगी राहत: नागपुर-छिंदवाड़ा-जबलपुर में गैस पाइपलाइन का फाइनल ट्रायल पूरा, अब शहर में बिछेगी वितरण लाइन

जबलपुर. एमपी के जबलपुर जिले से गुजरने वाले नागपुर-छिंदवाड़ा-जबलपुर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना का मुख्य कार्य पूरा हो गया है. भारत सरकार की महारत्न कंपनी गेल की तकनीकी टीम ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा-जबलपुर सेक्शन में पाइपलाइन की कमीशनिंग प्रक्रिया पूरी कर ली. इस दौरान पाइपलाइन में फुल प्रेशर से गैस छोड़कर अंतिम तकनीकी परीक्षण किया गया, जो सफल रहा. अब केवल जबलपुर समेत 11 अन्य जिलों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बिछाने का कार्य शेष है. हालांकि, इस काम में देरी हो रही है. संबंधित कंपनी ने अब स