'टाइम पर शादी करती तो बच्चे बड़े होते', शमिता शेट्टी से बोला यूजर तो भड़कीं- तुमने क्या उखाड़ लिया?

शमिता शेट्टी को हाल ही एक यूजर ने एज शेम किया और शादी न करने पर भी ताना मारा, जिसका एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। शमिता से यूजर ने कहा कि अगर वह टाइम से शादी कर लेतीं, तो उनके बच्चे बड़े होते। इसी पर शमिता आगबबूला हो गईं।