बागपत के युवक की गाजियाबाद में गोली मारकर हत्या घर से इंटरव्यू देने निकला था युवक, पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में बीती देर रात 21 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के कनपटी, सिर और सीने में 4 गोलियां मारी गईं। मौके से पुलिस को बियर की केन और एक बैग भी बरामद किया है। युवक बागपत के सिंघावली क्षेत्र के डोला गांव का रहने वाला था। पुलिस अब मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। लोनी क्षेत्र में रात