90 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाली एक्ट्रेस यमुना ने अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी. कन्नड़ और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और लंबे समय तक इंडस्ट्री पर राज किया, लेकिन एक वजह से एक्ट्रेस का करियर अंधकार में चला गया.