सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण हड़ताल पर:विधायक बोले- स्वीकृति मिली; एसडीएम ने प्रस्ताव भेजने की बात कही

बालाघाट के लांजी विधानसभा क्षेत्र में चौंदाटोला से जूनेवानी तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नौतपा की भीषण गर्मी के बीच अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जनपद पंचायत लांजी की ग्राम पंचायत टेमनी के अंतर्गत आने वाली चौंदाटोला से जूनेवानी सड़क की हालत बेहद खराब है। दो साल पहले इसी सड़क से एक गर्भवती महिला को खाट पर ले जाने का मामला सुर्खियों में आया था। तब क्षेत्रीय विधायक ने दौरा कर सड़क निर्माण का आश्वास