उत्तर भारत में आग उगलती गर्मी, पहाड़ों पर बारिश-ओलों का अलर्ट... देश में मौसम के दो रंग
भारत के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्सों में तेज गर्मी और हीटवेव का कहर जारी है. जबकि हिमालयी राज्यों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. वहीं, केरल में मानसून 26 मई को समय से पहले आ सकता है और 28 मई से 3 जून के बीच भारी बारिश की भी संभावना है.