सीएम ने मां वाग्देवी के दर्शन कर पूजा की:मुख्यमंत्री ने कहा - महाकाल की तर्ज पर बनेगा सरस्वती लोक व भोज शोध संस्थान

हाई कोर्ट के फैसले के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को धार स्थित भोजशाला पहुंचे। यहां उन्होंने ऐतिहासिक भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन किए। मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री ने आरती उतारी। इसके बाद मोतीबाग चौक पर आयोजित सभा में भोजशाला क्षेत्र के विकास का रोडमैप सामने रखा। मुख्यमंत्री ने यहां सरस्वती लोक और भोज शोध संस्थान बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि धार अब धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की नई पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि साढ़े सात सौ साल के संघर्ष के बाद आया फैसला धा