मऊ से सीएम योगी का बड़ा संदेश, बोले- अब माफिया और गुंडों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं
Mau News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ जिले को 392 करोड़ रुपये से अधिक की 114 विकास परियोजनाओं की सौगात दी. गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.