डिलीवरी के समय महिलाओं को लगने वाले इंजेक्शन पर रोक:ब्लीडिंग को रोकने के लिए लगाया जाता था, ड्रग कंट्रोलर बोले- हानिकारक हो सकता है

ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने आज एक इंजेक्शन की जांच रिपोर्ट फेल आने के बाद उस इंजेक्शन की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाई है। ये इंजेक्शन महिलाओं को डिलीवरी के समय लगाया जाता है, ताकि प्रसव पीड़ा शुरू हो सके। साथ ही बच्चे के जन्म के बाद गर्भाश्य से होने वाली अत्याधिक ब्लीडिंग (रक्तस्त्राव) को रोका जा सके। ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने बताया- मैसर्स जैक्सन लेबोरेट्रिज प्रा.लि. (अमृतसर, पंजाब) का बाजार में बिकने वाला इंजेक्शन TOCIN (ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन 5ml) का सैंपल जांच में फेल साबित हुआ है। इजेक्शन में म