मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ, पमरे के इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

जबलपुर. यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती यातायात माँग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा पूर्व में संचालित स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर नम्बरों से चलाया जा रहा है. जिसमें पश्चिम रेल से संचालित स्पेशल गाड़ी संख्या 09075/09076 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को नियमित करते हुए रेगुलर नम्बर से संचालन प्रारंभ किया गया है,जो पश्चिम मध्य रेल से होकर गुजरती है. मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का रेगुलर नम्बर गाड़ी संख्या 21907 मुंबई सेंट्रल–क