तमाशा में 'वेद' की कहानी से इंस्पायर होकर कई लोगों ने अपनी अच्छी नौकरियां छोड़कर क्रिएटिव फील्ड्स का रुख कर लिया था. अब फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने इस पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि लोगों के नौकरी छोड़ने के इस फैसले से उन्हें गर्व नहीं, बल्कि एक गहरा गिल्ट महसूस होता है.