दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर मंगलवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। ड्राइवर ट्रक रोककर लगातार अनाप-शनाप बकता रहा, जिससे कस्बे की सड़क पर काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। व्यस्त समय होने के कारण देखते ही देखते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत और क