ओला इलेक्ट्रिक को वाणिज्यिक ई-स्कूटर पेश करने की अनुमति मिली

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) बिजलीचालित दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक का देश के वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार के एक प्रमाणन दस्तावेज से यह जानकारी मिली है। कंपनी को भारतीय वाहन अनुसंधान संघ (एआरएआई) से केंद्रीय मोटर वाहन नियम (सीएमपीआर) के तहत एल1 श्रेणी [...]