राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने तेल आपूर्ति में भारी कमी, कंपनियों की तानाशाही और प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में 1 जून से प्रदेशभर में हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर तुरंत समाधान की मांग की है।