करोड़ों की योजना डकार गए अफसर-नेता, बूंद-बूंद पानी को तरस रही 30 हजार की आबादी

गिरिडीह में ₹27.44 करोड़ की पेयजलापूर्ति योजना सफेद हाथी साबित, त्राहिमाम कर रही जनता ने अब डीसी दफ्तर घेरने का किया ऐलान बैठक में बोलते पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव। गिरिडीह : सरकारी फाइलों में योजनाएं कितनी भी चमचमाती हों, लेकिन धरातल पर उनकी हकीकत क्या है, यह गिरिडीह सदर प्रखंड में साफ देखा जा सकता है। क्षेत्र की चार पंचायतों को पानी पिलाने के नाम पर 27.44 करोड़ रुपये पानी की तरह बहा दिए गए, लेकिन इस भीषण गर्मी में यहां की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए त्राहिमाम कर रही है। नेताओं के खोखले दावों और