रायपुर में स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रनित मोरे का लाइव शो:दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मजेदार कॉमेडी से लोगों को हसाएंगे, 31 मई को होगा प्रोग्राम

रायपुर के कॉमेडी प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश के लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रनित मोरे 31 मई 2026 को रायपुर में अपने लाइव शो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। दर्शकों की मांग को देखते हुए इस बार दो शो आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। पहला शो शाम 5 बजे और दूसरा शो शाम 7 बजे से शुरू होगा। आयोजकों के अनुसार टिकटों की अच्छी मांग को देखते हुए दो अलग-अलग स्लॉट रखे गए हैं, ताकि अधिक से अधिक दर्शक इस लाइव कॉमेडी अनुभव का हिस्सा बन सके