केरलम के कोच्चि सैकड़ों परिवारों में अपने घर और जमीन छिन जाने का भय गहराता जा रहा है। दरअसल, दो दिन पहले इस खुलासे के बाद यहां तनाव बढ़ गया है कि केरलम राज्य वक्फ बोर्ड ने 404 एकड़ जमीन उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कर दी है। इसके बाद करीब 600 हिंदू और ईसाई परिवारों में अपनी ही जमीन पर अवैध कब्जाधारी घोषित होने की आशंका बढ़ गई है। खुलासे से नाराज लोग अब विरोध सभाएं कर रहे हैं। लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट कर रहे हैं। गलियों में बैनर लगने लगे हैं। जगह-जगह प्रदर्शनों हो रहे हैं। कुल मिलाकर यह अब केरल के सबसे