ट्विशा केस- रिटायर्ड जज गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द:हाईकोर्ट बोला- निचली अदालत ने केस डायरी और सबूत नहीं जांचे; CBI कर सकती है गिरफ्तार

भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा- मामले की गंभीरता, सबूत और जांच की स्थिति को देखते हुए आरोपी पक्ष को राहत देना उचित नहीं था। हाईकोर्ट ने देर रात आए कोर्ट ने 17 पन्नों का आदेश जारी किया है। कोर्ट ने सुनवाई में सरकार के आवेदन को स्वीकार किया। अब सीबीआई की जांच पर निर्भर करेगा कि कब तक रिटायर्ड जज गिरिबाला की गिरफ्तारी हो सकती है। हाईकोर्ट ने माना कि अब इस पूरे मामले की जांच CBI को सौंप दी गई