भागलपुर। बिहार एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के कृषि सूचना विज्ञान एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुसंधान केंद्र (CAIR) द्वारा सेंट्रल ऑफ डेवलेपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग के सहयोग से आयोजित छह दिवसीय “ड्रोन एवं एआई टेक्नोलॉजी बूटकैंप” का शनिवार को सफल समापन हो गया। 18 मई से 23 मई 2026 तक चले इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्रों को आधुनिक कृषि तकनीक, ड्रोन प्रणाली तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित स्मार्ट खेती की विस्तृत जानकारी दी गई। बूटकैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रिसिजन एग्रीकल्चर से जुड़