चाहे ऐसे या वैसे होर्मुज तो खुलेगा मार्को रुबियो बोले भड़के ईरान ने दाग दी मिसाइल - News18 हिंदी

US Strikes on Southern Iran: अमेरिका ने दक्षिणी ईरान में मिसाइल ठिकानों और नौसैनिक जहाजों पर आत्मरक्षा के तहत हमला किया है. वहीं कतर में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत जारी है. ईरान के वरिष्ठ नेता दोहा पहुंचे हैं, जहां फ्रोजेन असेट्स और संघर्ष रोकने पर चर्चा हो रही है. दूसरी ओर इजरायल ने हिजबुल्लाह पर कड़े हमलों का आदेश दिया है. लेबनान के मुताबिक मार्च से अब तक इजरायली हमलों में 3,185 लोगों की मौत हो चुकी है.