मुंबई, मुंबई में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी परमिट के नवीनीकरण में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आने की आशंका जताई गई है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए नकली लोगों को खड़ा कर परमिट और फिटनेस सर्टिफिकेट का नवीनीकरण कराया जा रहा है। इस मामले को गंभीर मानते हुए बोरीवली आरटीओ ने राज्य परिवहन आयुक्त से तुरंत बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन सिस्टम लागू करने की मांग की है। आरटीओ ने केंद्र सरकार की वाहन और सारथी प्रणाली को आपस में जोड़कर ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी बायोमेट्रिक जानकारी, फोटो और हस्ताक्षर अधिकारियों को