लंदन स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज की रिपोर्ट के अनुसार चीन की समुद्री कमजोरी मलक्का जलडमरूमध्य से नहीं बल्कि होर्मुज से शुरू होती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ऊर्जा आपूर्ति के लिए चीन की बढ़ती निर्भरता ने हिंद महासागर को उसकी रणनीतिक प्राथमिकताओं का महत्वपूर्ण हिस्सा बना दिया है. इससे भारत, अमेरिका, फ्रांस और चीन के बीच क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धा भी तेज हो रही है.