उत्तराखंड-हरियाणा के इन्फ्लुएंसर्स फैला रहे हेट स्पीच:दिल्ली में देहरादून के ड्राइवर को पीटा, मारपीट के पुराने VIDEO वायरल कर रहे

ऋषिकेश में हरियाणा के युवकों को नंगा कर पीटने के मामले के बाद उत्तराखंड और हरियाणा के इन्फ्लुएंसर्स मिलकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके एक-दूसरे के खिलाफ हेट स्पीच फैला रहे हैं। अलग-अलग जगह से मारपीट के दो वीडियो सामने आए हैं। पहला मसूरी का है, यहां दिल्ली से आए पर्यटकों ने स्थानीय लोगों से मारपीट कर दी, जिसे हरियाणा का बताकर वायरल किया जा रहा है। वहीं दूसरी वीडियो दिल्ली की है, यहां देहरादून के ड्राइवर को पार्किंग से हरियाणा के लोगों ने धमकाकर भगा दिया। इसके अलावा दो हरियाणा के युवक हरिद्वार