वैभव सूर्यवंशी का क्रेज चरम पर, 03 नंबर की जर्सी ने तोड़े धोनी-कोहली-रोहित के रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में सिर्फ अपनी बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि 03 नंबर की जर्सी की रिकॉर्डतोड़ बिक्री को लेकर भी चर्चा में हैं। राजस्थान रॉयल्स के सूत्रों के मुताबिक उनकी जर्सी टीम की सबसे ज्यादा बिकने वाली जर्सी बन चुकी है।