Hema Malini Evergreen Movie: साल 1977 में एक फिल्म आई थी, जिसमें पद्मिनी कोल्हापुरे ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था. उस फिल्म में हेमा मालिनी ने 4 अलग-अलग किरदार निभाए थे. फिल्म में धर्मेंद्र जैसा दिग्गज एक्टर था, लेकिन फिल्म की सफलता का बड़ा क्रेडिट हेमा मालिनी को मिला. फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी दमदार थी कि हेमा मालिनी अपनी खूबसूरती और जबरदस्त परफॉर्मेंस के दम पर छा गईं. पद्मिमी कोल्हापुरे ने फिल्म से जुड़े यादगार किस्से सुनाए.