जिंदगी दांव पर लगाकर मां ने बेटी को बनाया स्टार, 1 फैसले ने कर दिया तबाह, दोनों की दर्दनाक हुई मौत

एक्ट्रेस रानी पद्मिनी 80 के दशक की मशहूर हीरोइन थीं. एक्ट्रेस और उनकी मां इंदिरा कुमारी की उनके ही बंगले में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस खौफनाक वारदात को उनके ही ड्राइवर, कुक और चौकीदार ने पैसों और सोने के लालच में अंजाम दिया था. रानी पद्मिनी ने अपने छोटे से करियर में ममूटी, मोहनलाल और रजनीकांत जैसे बड़े दिग्गजों के साथ 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उम्रकैद की सजा तो दिलवाई, लेकिन इस केस के पीछे किसी बड़े रसूखदार का नाम होने का सस्पेंस हमेशा के