भावनगर. यात्रियों की सुविधा, उनकी बढ़ती मांग एवं ट्रेनों को मिल रहे उत्कृष्ट प्रतिसाद को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड द्वारा पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल की तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को अब जून से नियमित ट्रेनों के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया गया है। भावनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी ने के अनुसार यह निर्णय मंडल रेल प्रबंधक दिनेश वर्मा के मार्गदर्शन एवं प्रयासों से संभव हुआ है। इन ट्रेनों के नियमित संचालन से यात्रियों को पूर्व नियोजन में सुविधा होगी तथा किराए में कम