चंडीगढ़: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने हरियाणा को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नंबर 1 बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। ऊर्जा मंत्री ने बड़ा कदम उठाते हुए पूरे हरियाणा के बिजली विभाग के प्रत्येक एसडीओ कार्यालय में सोलर डेस्क/ विंडो स्थापित करने के निर्देश दिये हैं, ताकि लोगों को सोलर सिस्टम लगाने से जुड़ी सभी जानकारी एक ही स्थान पर मिल सके।