राजीव वर्मा: 'मैंने प्यार किया' में बने सलमान के पिता, 10 साल पहले इस कारण छोड़ा बॉलीवुड, चलाते हैं होटल-थिएटर
'मैंने प्यार किया' में सलमान खान के पिता का रोल निभाने वाले एक्टर राजीव वर्मा ने 2015 में आखिरी फिल्म की थी। फिर उन्होंने बॉलीवुड और टीवी छोड़ दिया, जिसकी वजह अब बताई है। मुंबई में उनका होटल है और भोपाल में वह अब थिएटर ग्रुप चलाते हैं।