सारण जिले के एकमा पुलिस सर्किल क्षेत्र में शनिवार को भूमि, घरेलू और आपसी विवादों को लेकर हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं तथा एक सड़क दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एकमा पहुंचाया गया। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. इरफान अहमद ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि कुछ घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज और आवश्यक जांच के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया है, जबकि अ