ट्विशा शर्मा का 12 दिन बाद अंतिम संस्कार किया गया. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर एम्स दिल्ली की चार सदस्यीय टीम ने रविवार को दूसरा पोस्टमार्टम पूरा किया, जिसके बाद पार्थिव शरीर को भदभदा विश्राम घाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान मोर्चरी के बाहर परिजन भावुक रहे. एम्स टीम और पुलिस ने सास गिरिबाला सिंह के घर जाकर स्पॉट वेरिफिकेशन भी किया. ट्विशा 12 मई को अपने ससुराल में मृत मिली थीं.