केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो CBI ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में एक छात्र को गिरफ्तार किया है, जिस पर पुणे की स्कूल हेडमिस्ट्रेस मनीषा हवालदार से फिजिक्स के सवाल लेने का आरोप है। इस मामले में अब तक 12 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, और सीबीआई छात्र को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जा रही है।