15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ डाला 14 साल पुराना क्रिस गेल का महा-रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास

राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय सनसनीखेज ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने वह कर दिखाया है जिसकी कल्पना भी मुश्किल थी. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मैच से पहले वैभव को गेल के 59 छक्कों (साल 2012) के रिकॉर्ड को पार करने के लिए 7 छक्कों की दरकार थी. मैदान पर उतरते ही इस बिहारी लाल ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया. ताजा जानकारी मिलने तक, वैभव ने अपनी धमाकेदार