मिर्जापुर में 15 वर्षीय किशोरी की हत्या, देर रात घर से हुई गायब, सुबह मिला शव

मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र के बसारी गांव में 15 वर्षीय किशोरी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोरी का शव नाले के पास मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। परिजनों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।