Samsung Galaxy A35 5G को Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है जो इस फोन को सबसे सस्ते में खरीदने का मौका देता है। फोन को शुरुआती दौर में MRP 33,999 रुपये में लिस्ट किया गया था। लेकिन फोन को इस वक्त 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लॉन्च के बाद से यह इसकी अब तक की सबसे कम कीमत वाली लिस्टिंग है।