एस.एन.सी.यू. बेमेतरा बना नवजातों के लिए वरदान: 1700+ बच्चों को मिला नया जीवन,, 1300 ग्राम के जुड़वां प्रीमैच्योर बच्चों का सफल उपचार, 16 दिन में स्वस्थ होकर घर लौटे ।

बेमेतरा, 23 मई 2026। जिला चिकित्सालय बेमेतरा में संचालित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) नवजात शिशुओं के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। अब तक 1700 से अधिक गंभीर नवजात शिशुओं का सफल इलाज कर उन्हें नया जीवन दिया जा चुका है। किन बीमारियों का होता है इलाज : SNCU नोडल अधिकारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार निराला ने बताया कि यूनिट में जन्म के तुरंत बाद न रोना, देर से रोना, मेकोनियम एस्पिरेशन, पीलिया, सांस लेने में तकलीफ, शॉक, मस्तिष्क संबंधी गंभीर समस्या, जन्मजात विकृति, हाइपरथर्मिया, The p