मुजफ्फरनगर: स्वास्थ्य विभाग और भाकियू वार्ता सफल, 18 सूत्रीय मांगों पर आश्वासन के बाद टला आंदोलन, जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा

मुजफ्फरनगर । जिला अस्पताल की चरमराई चिकित्सा व्यवस्थाओं, अमानवीय व्यवहार और कथित भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के बीच शनिवार को हुई हाई-प्रोफाइल बैठक में आखिरकार आम सहमति बन गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुनील तेवतिया और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) ने संगठन की सभी 18 सूत्रीय जायज मांगों पर लिखित व ठोस आश्वासन दिया है। इस बड़ी कामयाबी के बाद किसान यूनियन ने आगामी 26 मई को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित अपने अनिश्चितकालीन महाधरने को तत्काल