1.8 करोड़ नौकरियों पर खतरा! किस सेक्टर पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर, 2030 तक दिखेगा AI का असली कहर

सौरभ मुखर्जी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि 2030 तक भारत में AI ऑटोमेशन से 1.8 करोड़ नौकरियां प्रभावित होंगी, जबकि केवल 30 लाख नई तकनीकी नौकरियां पैदा होंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि तकनीकी क्षेत्र में चल रही छंटनी AI के बड़े प्रभाव का सिर्फ एक ट्रेलर है, जो डिजिटल कामों को तेजी से स्वचालित कर रहा है।