UP News : भीषण गर्मी में भट्टी की तरह उबल रहे यूपी में लगातार बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. सीएम योगी के निर्देश पर यूपीपीसीएल अध्यक्ष ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है. वरिष्ठ अधिकारी भी देर रात्रि तक व्यवस्था की मॉनीटरिंग में लगाए गए हैं. लखनऊ के विभिन्न इलाकों में 22 अधिकारी तैनात किए गए हैं. पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम पश्चिमांचल डिस्कांम में आने वाले 14 जनपदों के अधिकारियों को टाइट किया है. सीएम योगी की नाराजगी